फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pandit Pant's statue will be installed in Sainik Kalyan Park

Champawat News: सैनिक कल्याण पार्क में स्थापित होगी पंडित पंत की प्रतिमा

Sun, 30 Jul 2023 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 30 Jul 2023 09:47 PM IST
विज्ञापन
Pandit Pant's statue will be installed in Sainik Kalyan Park
चंपावत के सैनिक कल्याण पार्क में लाई गई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा। संवाद
चंपावत। संयुक्त प्रांत के पहले मुख्यमंत्री और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की चंपावत जिले में दूसरी प्रतिमा लगेगी। सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय के पास स्थित पार्क में यह प्रतिमा लाई जा चुकी है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि प्रतिमा का अनावरण दस सितंबर को पंत जयंती पर होगा।
विज्ञापन

चंपावत में पंडित पंत की यह दूसरी प्रतिमा होगी। 2006 में कलक्ट्रेट में स्थापित पहली प्रतिमा आम लोगों से दूर होने की वजह से यह प्रतिमा लगाई जा रही है। पार्क में प्रतिमा लगाए जाने से आम लोग पंत जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत कर सकेंगे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भी दूसरी लगाने का प्रस्ताव पालिका ने इस साल फरवरी में पारित किया था। नगर पालिका ने 2022-23 में 24.06 लाख रुपये से सैनिक कल्याण विभाग की जमीन पर पार्क का निर्माण किया था। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा का कहना है कि बापू की नई प्रतिमा के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed