फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pandit Mohan Ram imposed 28 feet long radish

पंडित मोहन राम ने उगाई 2.8 फीट लंबी मूली

Tue, 08 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 08 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Pandit Mohan Ram imposed 28 feet long radish

बुजुर्ग किसान पंडित मोहन राम खेती के साथ लगातार प्रयोग करते रहे हैं। खेत-खलिहान को सब्जी से लहलहाना उनका शौक है। मूली के साथ नित नए प्रयोग वे करते रहे हैं। इस बार उन्होंने करीब 2.8 फीट लंबी मूली उगाई है।

विज्ञापन


करीब 5 किमी दूर शक्तिपुर बुंगा गांव के बुजुर्ग किसान मोहन राम दो नाली से अधिक खेत में सब्जी का उत्पादन करते हैं। मूली के अलावा प्याज, मैथी, पालक, मटर, भिंडी, करेला, शलजम आदि की वे खेती करते हैं। इस बार करीब 2.8 फीट लंबी और 6 किलोग्राम वजन की मूली का उत्पादन किया है। पंडित राम बताते हैं कि उनकी सभी सब्जी गोबर की खाद के इस्तेमाल से तैयार होती है। जैविकता की वजह से सब्जी की खूब मांग रहती है।
विज्ञापन


एसएसबी, पुलिस लाइन आदि में सब्जी बेचते हैं। सालभर में करीब 18 से 20 हजार रुपये की सब्जी की बिक्री कर लेते हैं। इसके अलावा वे रोज 8 लीटर दूध भी बेचते हैं। पंडित मोहन राम का कहना है कि उनके काम की प्रशंसा तो होती है, लेकिन उन्हें कोई अन्य प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मिला था जिले में पहला स्थान

पिछले साल विकास भवन में लगी प्रदर्शनी में उनकी मूली ने सबको हैरत में डाला था। तब करीब 3 फीट लंबी और 11 किलोग्राम वजन की मूली ने जिले में पहला स्थान पाया था। उद्यान विभाग से लेकर प्रशासन तक ने उनकी पीठ थपथपाई थी। 2014 में चंडीगढ़ में हुए अंतरराज्यीय कृषि मेले में भी उनकी मूली ने धमाल मचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed