फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pancheshwar Dam in Indo-Nepal Border

बाढ़ नियंत्रण और भारत-नेपाल की समृद्धि के लिए लाभकारी है पंचेश्वर बांध:सुबेदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pancheshwar Dam in Indo-Nepal  Border
बनबसा एनएचपीसी में नेपाल के राजदूत राम प्रसाद सुबेदी (बीच में) दाहिने उनकी पत्नी एवं बाएं एनएचपीस - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। भारत में नेपाल के राजदूत रामप्रसाद सुबेदी का कहना है कि भारत-नेपाल सांस्कृतिक विरासत के साथ ही आस्था से भी जुड़े हैं। दोनों देशों की सीमा पर निर्माणाधीन पंचेश्वर बांध भारत-नेपाल के लिए लाभकारी होगा। यह दोनों देशों को जोड़ने का काम करेगा। पानी बेकार करने से अच्छा है कि पंचेश्वर बांध का निर्माण जल्द हो। बांध निर्माण से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। बाढ़ नियंत्रण के साथ ही बिजली उत्पादन भी होगा।
विज्ञापन

एनएचपीसी के अतिथिगृह में हुई वार्ता में नेपाली राजदूत ने कहा कि पंचेश्वर बांध निर्माण के लिए डीपीआर तैयार है। कुछ मुद्दों का निपटारा होना है। उन्होंने कहा कि नदियों के पानी का समुचित उपयोग जरूरी है। उन्होंने टनकपुर पावर स्टेशन की सराहना की। कहा कि ऐसी ही परियोजनाएं दोनों देशों के लिए लाभकारी हैं। आपसी मैत्री पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों देश रोटी-बेटी के अलावा संस्कृति, खान-पान एवं आस्था से भी जुड़े हैं। गहरी दोस्ती में कभी कभार लहरें भी आ जाती हैं जो जल्द ही मिट जाती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्णागिरि धाम को वैष्णो देवी के समकक्ष बता उसी तर्ज पर विकसित करने की बात कही। कहा कि भारत में मां पूर्णागिरि धाम एवं नेपाल में सिद्धनाथ बाबा के दर्शन एक-दूसरे देश को आस्था से जोड़ते हैं। उन्होंने मैत्री एवं तीर्थाटन के नाम पर नेपाल से भारत के बीच डग्गामार वाहनों के संचालन को गलत बताया। कहा कि विवाह के लिए भारत से नेपाल को सामान और उपहार ले जाने की छूट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारत से नेपाल को लगभग 10 हजार रुपये तक का दैनिक उपभोग का सामान बिलों के आधार पर आसानी से ले जाया जा सकता है, उस पर कस्टम/भंसार नहीं लिया जाना चाहिए। इससे पहले टनकपुर पावर स्टेशन के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा ने भी उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed