फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Pancheshwar area of ??Champawat is wooing fish hunters

मत्स्य आखेटकों को लुभा रहा है चंपावत का पंचेश्वर क्षेत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pancheshwar area of ??Champawat is wooing fish hunters
चंपावत जिले के पंचेश्वर में स्थित महाकाली नदी में छह स्थानों में हो सकेगी एंगलिंग। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में पांच नदियों काली, गोरी, धौली, सरयू, रामगंगा नदी का संगम स्थल पंचेश्वर और आसपास के इलाके मत्स्य आखेट (एंगलिंग) के लिए मत्स्य आखेटकों (एंगलरों) को लुभा रहे हैं। चंपावत जिले में एंगलिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने महाकाली नदी में छह नए स्थान (बीट) चिह्नित किए हैं। इनमें 30 जून 2024 तक तीन वर्षों के लिए परमिट जारी कर दिए गए हैं। नए चिह्नित स्थानों में एंगलिंग को बढ़ावा देने से जहां स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन बढ़ेंगे, वहीं जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

जिले के पंचेश्वर में एंगलिंग के लिए वन विभाग की ओर से हर आखेटक को परमिट जारी किए जाते हैं। एंगलिंग के दौरान पकड़ी गई मछलियों का शिकार करने के बजाय वजन मापने और टैग लगाने के बाद उन्हें पानी में ही छोड़ दिया जाता है। इस साल जिले में एंगलिंग के लिए छह बीटों में परमिट जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बीट संख्या एक पंचेश्वर से धर्माघाट तक, बीट संख्या दो चमगाड़ सिंचाई विभाग की ट्रॉली के खंबे से पंथयूड़ी ट्रॉली तक, बीट संख्या तीन पंथयूड़ी ट्रॉली से पंचेश्वर संगम तक, बीट संख्या चार खायकोट मल्ला, बीट संख्या पांच सीम से चूका तक, बीट संख्या छह कालीगूंठ पूर्णागिरि तक का क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह साल पहले तक वन विभाग के सहयोग से स्वयंसेवी दृष्टिकोण संस्था की ओर से पंचेश्वर में आठ बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की एंगलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी हैं। इनमें ब्रिटेन, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, हॉलैंड, यूरोप, नेपाल, भूटान देशों के अलावा देशभर के कई एंगलर प्रतिभाग कर चुके हैं। संवाद
पकड़ी जा चुकी है सर्वाधिक 84 पाउंड वजनी महाशीर
चंपावत। पंचेश्वर में एंगलिंग के तहत वर्ष 2018 में पहली बार 84 पाउंड वजनी गोल्डन महाशीर मछली पकड़ी गई थी जो एक रिकॉर्ड है। पंचेश्वर में महाशीर संरक्षण ग्रुप के अध्यक्ष होशियार सिंह ने पहली बार यह कामयाबी पाई थी। इससे पूर्व तक यहां न्यूजीलैंड के एंगलर क्रिस्टोफर के नाम सर्वाधिक 67 पाउंड वजनी महाशीर पकड़ने का रिकॉर्ड दर्ज था। संवाद

चंपावत जिले में चयनित बीटों में एंगलिंग की गतिविधियां संचालित की जाएंगी जिससे रोजगार के साधन सृजित होंगे और जिले में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। एंगलिंग के लिए आने वाले पर्यटकों से शुल्क लिया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। लोगों के बीच मत्स्य संरक्षण और संवर्धन के संबंध में भी जागरूकता बढ़ेगी।
- नरेंद्र सिंह भंडारी, डीएम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed