{"_id":"6873f403c004be8e46018e26","slug":"panchayat-elections-congress-authorized-one-candidate-champawat-news-c-229-1-shld1026-126500-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव : एक प्रत्याशी को कांग्रेस ने किया अधिकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव : एक प्रत्याशी को कांग्रेस ने किया अधिकृत
Sun, 13 Jul 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में कांग्रेस ने अंतिम समय एक प्रत्याशी को अधिकृत कर लिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत ने बताया प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्र जारी कर भजनपुर बनबसा जिला पंचायत सीट से सुनीता को प्रत्याशी अधिकृत किया है। कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी का प्रचार जोर-शोर से करेंगे।
बता दें कि 15 सीटों में से 12 जिला पंचायत की सीटों पर मतदान होना है। इसमें बाराकोट की रैघांव, पाटी की कानीकोट और लोहाघाट ब्लॉक की मटियानी सीट पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। लोहाघाट ब्लॉक की पाटनी पाटनी, राइकोट कुंवर, पाटी ब्लॉक की जनकांडे, गरसाड़ी, खरही, बाराकोट ब्लॉक की फरतोला और चंपावत ब्लॉक की बिरगुल, टनकपुर, भजनपुर, धूरा, शक्तिपुर बुंगा और भंडार बोरा जिला पंचायत सदस्य की सीट पर 46 प्रत्याशी आमने-सामने हैं। संवाद