{"_id":"597b74494f1c1ba0348b46dc","slug":"pacificador-karan-entr-en-la-india-del-ciclismo","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिदूत करन ने साइकिल से भारत में प्रवेश किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिदूत करन ने साइकिल से भारत में प्रवेश किया
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
शांति का संदेश लेकर साईकिल से भ्रमण पर निकला करन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जयपुर से विश्व शांति की अलख जगाने के लिए साइकिल से निकले शांतिदूत 70 वर्षीय करन सिंह जगावत ने नेपाल सीमा पार कर भारत में प्रवेश किया। अकेले निकले शांतिदूत ने बताया कि वह भूटान-नेपाल से अब हल्द्वानी-ग्वालदम होकर जम्मू कश्मीर-कन्याकुमार से वापस जयपुर पहुंचेंगे।
करीब 17 हजार किमी की यात्रा साइकिल से पूरी करेंगे। शांतिदूत जयपुर निवासी करन सिंह जगावत ने शुक्रवार को शारदा बैराज से होकर नेपाल से भारत में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल की सुबह साढ़े पांच बजे जयपुर में अमर जवान ज्योति से शांति यात्रा का शुभारंभ किया। 17 हजार किमी लंबी यात्रा में वह भूटान नेपाल होकर पहुंचे हैं। रास्ते के अनुभव पर बताया कि उनका भूटान एवं नेपाल के अनेक हिस्सों पर लोगों ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जब विश्व शांति के संदेश की बात कही तो उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।