फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Outsourced workers again out after two months

आउटसोर्स किए गए कर्मी दो माह बाद फिर हुए आउट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Outsourced workers again out after two months
चंपावत। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग के आउटसोर्स से रखे गए कर्मचारी एक बार फिर बृहस्पतिवार से बाहर हो गए हैं। अलबत्ता उन्हें न तो पिछला वेतन मिला है और नहीं सेवा विस्तार। हटाए गए कर्मचारियों ने अविलंब वेतन देने और दोबारा काम पर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

सितंबर 2019 में उत्तराखंड में एक आउटसोर्स एजेंसी से केंद्र पोषित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, वन स्टॉप सेंटर और महिला शक्ति केंद्र की योजनाओं के संचालन के लिए एक साल के लिए 379 कर्मियों को रखा गया था। इन कर्मियों ने केंद्र की इन योजनाओं का शानदार तरीके से संचालन किया। लेकिन अनुबंध का निर्धारित समय पूरा होने पर पिछले साल 15 सितंबर को इन कर्मियों को हटा दिया गया। इससे इन योजनाओं का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

सूबे में इन कर्मियों को इस साल 25 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए रखा गया था। और अब पहली अप्रैल से इन कर्मियों की सेवा पर फिर ब्रेक लग गया है। इन कर्मियों का कहना है कि उन्हें नौ माह का वेतन नहीं मिला है। इन कर्मियों ने वेतन देने के साथ फिर से काम पर रखे जाने की मांग की है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल का कहना है कि आउटसोर्स किए गए कर्मियों के बारे में जैसे निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed