फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Out of three teachers, two transferred, one sick, children waiting

Champawat: दो शिक्षकों का तबादला...एक है बीमार, बच्चों को स्कूल खुलने का है इतजार; अभिभावकों में नाराजगी

Mon, 05 Aug 2024 02:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Updated Mon, 05 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

चंपावत के मंच में जूनियर हाईस्कूल आमनी में दो दिन से ताले लटके हैं। शिक्षको की कमी के चलते अभिभावकों में नाराजगी है। सीमांत नेपाल क्षेत्र से लगे जूनियर आमनी का विद्यालय दो दिन से बंद है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
Out of three teachers, two transferred, one sick, children waiting
मंच का आमनी जूनियर हाईस्कूल। संवाद

विस्तार

चंपावत के मंच में जूनियर हाईस्कूल आमनी में दो दिन से ताले लटके हैं। शिक्षको की कमी के चलते अभिभावकों में नाराजगी है। सीमांत नेपाल क्षेत्र से लगे जूनियर आमनी का विद्यालय दो दिन से बंद है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि विद्यालय में तैनात तीन में से दो शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया जबकि तीसरे शिक्षक की तबीयत खराब होने से वह स्कूल नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


इससे 32 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षक कब आएंगे किसी को पता नहीं है। उनका कहना है इससे विद्यालय भवन के एक कक्ष में रखा एमडीएम का राशन भी खराब हो रहा है। सीईओ एमएस बिष्ट ने बताया कि विद्यालय में एक अन्य शिक्षक को संबद्ध कर दिया है। सोमवार से शिक्षक विद्यालय में पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के समझाने के बाद भी नहीं माने ग्रामीण
धारचूला के राजकीय इंटर काॅलेज जुम्मा में शिक्षकों की मांग को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों के अभाव में उनके पाल्यों की पढ़ाई चौपट हो गई है। कई बार शिक्षकों की तैनाती की मांग किए जाने के बावजूद शिक्षा विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के आंदोलन को देखते हुए शनिवार को तहसीलदार आशीष रौतेला और खंड शिक्षाधिकारी आशाराम चौधरी अनशनकारियों से वार्ता को पहुंचे। पीएमजीएसवाई की एलागाड़-जुम्मा सड़क कई जगहों पर मलबा आने से बंद है। इसके चलते एसएसबी 11 वीं वाहिनी डीडीहाट की पोस्ट जुम्मा के जवानों ने अपने वाहन से दोनों अधिकारियों को गांव तक पहुंचाया। उन्होंने अनशनकारियों से वार्ता करते हुए बताया कि नौ अगस्त के बाद नए शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। उसके बाद शिक्षकों को विद्यालय में भेजा जाएगा।

अनशनकारियों का कहना था कि जब तक नए शिक्षकों की तैनाती नहीं हो जाती है तब तक अनशन जारी रहेगा। अधिकारियों को वापसी में देर शाम होने के चलते क्षतिग्रस्त और बंद जगह वाले रास्ते में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन सिंह धामी और अन्य लोगों ने अधिकारियों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। सातवें दिन अनशन पर विशन सिंह धामी, जोगा सिंह, सुंदर सिंह, दीवान सिंह, मदन सिंह, बहादुर सिंह, नर सिंह, महेश राम आदि बैठे। 

राइंका समकोट में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की तो आंदोलन
मुनस्यारी में राजकीय इंटर काॅलेज समकोट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने शीघ्र नियुक्तियां नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों को अन्यत्र विद्यालय भेजने की प्रक्रिया चल रही है। कहा कि यदि शिक्षकों का स्थानांतरण हुआ तो विद्यालय में नियमित एक हिंदी विषय का शिक्षक ही रह जाएगा। विद्यालय में छात्र संख्या 125 हैं। उन्होंने स्थानांतरण से पूर्व विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के साथ ही अन्य विषयों के शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य मान सिंह बसेड़ा, सुरेंद्र सिंह, भगत सिंह, दिनेश सिंह, राम सिंह, पुष्कर सिंह आदि हैं। 

मुवानी में रामप्रसाद बने पीटीए अध्यक्ष
आदर्श राजकीय इंटर काॅलेज मुवानी में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक हुई जिसमें छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन कर रामप्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में प्रधानाचार्य मनोज ग्वाल उपाध्यक्ष, प्रयाग नगरकोटी सचिव, पूनम शर्मा उप मंत्री, तनूजा कठायत कोषाध्यक्ष चुनी गईं। अभिभावकों ने इंटर में अर्थशास्त्र, भूगोल, एलटी में सामाजिक विज्ञान के पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई है। बैठक में पूर्व शिक्षक राम सिंह राठौर, रमेश बम, सोबन सिंह कार्की आदि मौजूद रहे। 

खनन न्यास मद से राप्रावि दुधौरी सेरा विद्यालय का कार्य पूर्ण
चंपावत में राप्रावि दुधौरी सेरा विद्यालय के सुधारीकरण का कार्य खनन न्यास मद से पूरा कर लिया गया है। विद्यालय भवन बदहाल होने से दुर्घटना का डर था। क्षेत्र के अभिभावक लगातार विद्यालय को ठीक करने की मांग कर रहे थे।
चंपावत ब्लॉक के राप्रावि दुधौरी सेरा विद्यालय के सुधारीकरण का कार्य पूरा होने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग ने स्वीकृत 19.37 लाख रुपये से 50 मीटर सुरक्षा दीवार, दो शौचालयों की छत मरम्मत और फर्श समेत रंग रोगन कार्य किए।


ग्रामीण निर्माण विभाग सहायक अभियंता ललित मोहन जोशी ने बताया कि खनन न्यास मद में राप्रावि दुधौरी सेरा की सुरक्षा दीवार के साथ ही अन्य प्रस्तावित कार्य पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed