फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Organized for social harmony

सामाजिक समरसता के लिए लाेगाें काे सहभोज कराया

Fri, 13 Apr 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 13 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Organized for social harmony
लोहाघाट में भाजयुमो द्वारा आयोजित समरसता कार्यक्रम के तहत सहभोज करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 संविधान निर्माता डा.भीमराव आंबेडकर के  जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो की ओर से सामाजिक समरसता के तहत सामूहिक सहभोज कार्यक्रम हुआ। गोर्खानगर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक की अध्यक्षता और जिला उपाध्यक्ष प्रकाश बिनवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि समाज को एकजुट रख ही देश की तरक्की व समाज की एकता मुमकिन है।
विज्ञापन


सहभोज में गोर्खानगर के परिवारों से कार्यकर्ताओं ने रोटियां एकत्र की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, नवीन बोहरा, दीपक ओली, गोविंद वर्मा, विनोद गोर्खा, बिशन राम, सुभाष राम, गिरीश राम, हरीश राम, कैलाश राम आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर हुई प्रश्रमंच प्रतियोगिता
चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर प्रश्रमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भगत सिंह सदन ने पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि लक्ष्मीबाई सदन दूसरे और अंबेडकर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा.मदन सिंह पाल ने सदनों में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रबंधक अमरनाथ वर्मा ने भी विचार रखे। संचालन गणेश चंद्र बगौली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed