{"_id":"f65f2c073f3cfc496d0b240ee1519889","slug":"optional-electric-model-will-be-in-the-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रदर्शनी में जाएगा वैकल्पिक बिजली मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रदर्शनी में जाएगा वैकल्पिक बिजली मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट जीआईसी के सौरभ भारती द्वारा प्रस्तुत बिजली उत्पादन के वैकल्पिक स्वरूप के मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा। प्रदर्शनी 16 और 17 नवंबर को देहरादून में होगी। जीआईसी में हुए जिला विज्ञान महोत्सव में सौरभ का मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। इस वर्ग में टनकपुर विवेकानंद विद्या मंदिर की दीपिका कोठारी दूसरे नंबर पर रही। वहीं विज्ञान महोत्सव के अन्य विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी एनसी पाठक ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता में मल्लिकार्जुन की दीक्षा फर्त्याल प्रथम, अंजलि टम्टा दूसरे नंबर पर रही। उद्योग में सुनील चंद, कुसुम फर्त्याल, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा में सपना फर्त्याल, पूर्णिमा सिंह, आपदा प्रबंधन गुलशन सिंह, हर्षित राय, गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए गणित अनुश्री नरियाल, पूजा पुनेठा क्रमश: प्रथम दो स्थानों में रहे। जूनियर वर्ग में ललित मोहन जोशी, प्रियांशु फर्त्याल, मनीषा विश्वकर्मा, वैशाली खर्कवाल, विशाल कुमार प्रथम, ज्योति महर, गोकुल चंद्र भट्ट, नितेश मनराल, संजय महरा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग का विज्ञान ड्रामा पेश करने वाले जीआईसी सुंई विजेता रहे। डोबाभागू द्वितीय एवं चंपावत तृतीय रहे। विज्ञान मेले में व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में सिद्धांत गहतोड़ी, देवेंद्र बोरा और टीम प्रोजेक्ट में ज्ञानेंद्र बोहरा-अभय मेहरा, विनोद सामंत-विकास सिंह क्रमश: प्रथम दो स्थानों पर रहे। गाइड शिक्षक भूपेंद्र देव, शोभा गड़कोटी, नवीन उपाध्याय, विजेयता राणा, गणेश बगौली, राजेंद्र गड़कोटी, गणेश बगौली, पंकज बोहरा थे।
विज्ञापन