फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Opposition came, BJP changed district panchayat president candidate in 72 hours

काम आया विरोध, भाजपा ने 72 घंटे में बदला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition came, BJP changed district panchayat president candidate in 72 hours
Opposition came, BJP changed district panchayat president candidate in 72 hours
चंपावत। तीन दिन से जारी ऊहापोह बुधवार शाम को खत्म हो गया। भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बदल दिया है। प्रीति पाठक के स्थान पर अब ज्योति राय चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी होंगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और प्रदेश कार्यालय प्रभारी राजेंद्र भंडारी ने बुधवार शाम को देहरादून में यह संशोधित सूची जारी की। जिला पंचायत के भाजपा समर्थित आठ सदस्य ज्योति राय को प्रत्याशी बनाने की मांग कर रहे थे। संशोधित सूची आने के बाद जिला पंचायत सदस्य गदगद हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश संगठन ने 27 अक्तूबर की शाम को चंपावत सहित सूबे के पांच जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की थी। सूची के सार्वजनिक होने के बाद 15 सदस्यों वाली चंपावत जिला पंचायत के नव निर्वाचित आठ सदस्यों ने उनकी सलाह की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विधायक आवास में दस्तक दी थी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से फोन पर बात कर सदस्यों की राय के मुताबिक ज्योति राय को प्रत्याशी बनाने का आग्रह किया था। आखिरकार बुधवार शाम को उनके आग्रह को स्वीकारते हुए प्रत्याशी के नाम में संशोधन कर अब ज्योति राय को उम्मीदवार घोषित किया गया। उधर 27 अक्तूबर को प्रत्याशी बनाई गई प्रीति पाठक का कहना है कि वे पूरी तरह भाजपा के साथ हैं और पार्टी द्वारा लिए गए हर निर्णय का स्वागत करती हैं।
विज्ञापन

पहली बार स्पष्ट बहुमत में है भाजपा
चंपावत। राज्य बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में है। 15 सदस्यों वाले चंपावत जिला पंचायत में भाजपा अधिकृत दो सदस्य चुनाव जीते हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय व एक बागी सदस्य भी उसके पाले में है। ऐसे में इस बार सात नवंबर को होने वाले मतदान में भाजपा अपनी जीत के प्रति एकदम बेफिक्र है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदत्त जोशी का कहना है कि अध्यक्ष के चुनाव में किसी प्रतिद्वंदी के मैदान में उतरने के समीकरण नहीं होने से पहली बार निर्विरोध चुनाव की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब क्या हुआ
27 अक्तूबर: शाम करीब 5.25 बजे चार अन्य जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के साथ चंपावत के प्रत्याशी के नाम की सूची जारी हुई। भाजपा ने प्रीति पाठक को उम्मीदवार बनाया।
28 अक्तूबर: प्रीति पाठक के नाम से दस जिला पंचायत सदस्यों ने नाराजगी जताई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के आवास पर जाकर बहुमत की राय के सम्मान की गुहार लगाई। विधायक ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री से फोन पर बात कर सदस्यों की भावना की जानकारी दी।
29 अक्तूबर: विधायक और जिला पंचायत सदस्यों ने प्रदेश मुख्यालय और बड़े नेताओं से संपर्क साधा।
30 अक्तूबर: शाम 5.30 बजे देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को बदलने की सूची जारी हुई। प्रीति पाठक के स्थान पर ज्योति राय का नाम घोषित हुआ।
दूसरी बार बदला गया प्रत्याशी
चंपावत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा के प्रत्याशी को तीन दिन बाद बदल दिया गया है। इसी पंचायती चुनाव में ये दूसरा मौका है, जब भाजपा ने उम्मीदवार को बदला है। इससे पूर्व सितंबर में जिला पंचायत सदस्य की धूरा सीट में भाजपा ने पहले घोषित हेमा कनवाल को बदल पूजा भट्ट को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। ब्यूरो

रैघांव सीट से लगातार दूसरी बार बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष
चंपावत। ऐसा पहली बार होगा कि एक ही जिला पंचायत सीट को लगातार दूसरी बार जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने का मौका मिलेगा। भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ज्योति राय रैघांव से सदस्य बनी हैं। उनका अध्यक्ष बनना तकरीबन तय है। इससे पूर्व 2014 में कांग्रेस के खुशाल सिंह अधिकारी ने रैघांव सीट पर ज्योति राय के पति प्रकाश राय को शिकस्त दी थी। और बाद में खुशाल सिंह अधिकारी अध्यक्ष बने। इससे पूर्व चंपावत जिला पंचायत के पहले चुनाव में 1998 में बिरगुल जिला पंचायत सीट के सदस्य मदन सिंह महराना, 2003 में मटियानी सीट से सदस्य बने एलएम पांडेय और 2008 में शक्तिपुरबुंगा सीट से सदस्य रहीं प्रेमा पांडेय अध्यक्ष बने थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed