{"_id":"6534096f563d785def04a7a6","slug":"opposition-attacked-cms-wife-during-her-visit-champawat-news-c-229-1-shld1009-2785-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सीएम की पत्नी के दौरे पर विपक्ष हुआ हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सीएम की पत्नी के दौरे पर विपक्ष हुआ हमलावर
Sat, 21 Oct 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी के चंपावत जिले के तीन दिन के दौरे पर विपक्ष हमलावर हो गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने दौरे को सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए सरकारी योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण पर विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट ने वीडियो संदेश जारी कर मुख्यमंत्री की पत्नी के 17 अक्तूबर से तीन दिनी दौरे में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। कहा कि चंपावत के चौड़ासेठी में चिल्ड्रन पार्क, गोरलचौड़ में फ्री वाईफाई की योजनाओं के उद्घाटन और महिला सशक्तिकरण के चेक वितरण करना नियमों की अनदेखी है। कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला माहरा ने कहा कि सीएम की पत्नी पर्यटक बन कर आई। उनके दौरे से क्षेत्र को कोई लाभ नहीं हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। जनता से निरंतर संपर्क बनाने, जन समस्याओं के समाधान के इरादे से सीएम की पत्नी ने क्षेत्र का दौरा किया। इसमें कुछ भी नियम विरूद्ध नहीं है। यह दौरा उनका क्षेत्र के लोगों से अपनापन दिखाता है। विपक्ष इस मुद्दे पर पूरी तरह राजनीति कर रहा है। - प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि, चंपावत।