{"_id":"590a05554f1c1b810d441c8e","slug":"opened-fire-in-the-goldsmith-s-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोला सुनार के जंगल में आग लगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोला सुनार के जंगल में आग लगी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 03 May 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खोला सुनार के जंगल में आग लगी
- फोटो : अमरउजाला ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाराकोट विकासखंड के खोला सुनार के जंगल में एकाएक आग लग गई। आग से चीड़ सहित अन्य छोटे-बड़े पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा। आग लगने से न केवल तापमान में काफी इजाफा हुआ, बल्कि धुएं से लोगों को काफी परेशानियां हुईं। फायरब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग शांत हो गई। आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे खोला सुनार के जंगल में एकाएक आग धधक गई। हवा के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। आग के कारण करीब एक हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा। क्षेत्रीय लोगों ने आग लगने की सूचना लोहाघाट फायर स्टेशन को दी गई। 12 किमी दूर से फायरब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों के प्रयास से आग बुझा ली गई।
लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी बाराकोट के जंगलों में आग लगने से पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचा था। ग्रामीणों ने जंगल की आग से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में वन कर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की है।