फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Open Volleyball: Harshita Club won the trophy by defeating Lohaghat

ओपन वॉलीबाल : हर्षिता क्लब ने लोहाघाट को हरा कर जीती ट्रॉफी

Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 10 Feb 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Open Volleyball: Harshita Club won the trophy by defeating Lohaghat
टनकपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता के एक मैच का दृश्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक दिनी ओपन वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। हर्षिता क्लब ने लोहाघाट को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने मैच का शुभारंभ किया। जिलेभर की 11 टीमों ने टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। फाइनल मैच में हर्षिता क्लब ने लोहाघाट को 25-12 और 25-18 से मैच ट्रॉफी जीती। समापन के मुख्य अतिथि डॉ. डीके सिंह ने विजेता और उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक वाॅलीबाल कोच आशा भट्ट और जगदेव सिंह रहे। वहां जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह, सचिव चंदन मेवाड़ी, हॉकी के सतीश जोशी, स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा, बॉक्सिंग कोच ललित कुंवर, फुटबाल कोच गौरव खोलिया, नितिन भारती, अमन जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed