{"_id":"65e9ea40b8f4d8a97a026cb5","slug":"opd-will-remain-closed-in-government-hospitals-of-the-district-today-champawat-news-c-229-1-shld1026-106089-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: आज जिले के सरकारी अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: आज जिले के सरकारी अस्पतालों में बंद रहेगी ओपीडी
Thu, 07 Mar 2024 09:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Mar 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सभी सरकारी जिला अस्पताल में शुक्रवार को शिवरात्रि के चलते ओपीडी बंद रहेगी। अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज होगा। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर राज्य के सभी अस्पतालों में अब से ओपीडी सार्वजनिक अवकाशों पर बंद रहेगी। संघ के अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि आठ मार्च को जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रहेगी। इमरजेंसी सेवाएं यथावत रहेंगी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व तक अवकाश के दिन आधे दिन तक ओपीडी होती थी। अब संघ की ओर से निर्णय लिया गया है कि सार्वजनिक अवकाश के दिन ओपीडी पूर्ण रूप से बंद रहेगी। संवाद
विज्ञापन