फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Only three men underwent sterilization in four years

Champawat News: चार साल में सिर्फ तीन पुरुषों ने कराई नसबंदी

Wed, 12 Jul 2023 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 12 Jul 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
Only three men underwent sterilization in four years
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडे के शुभारंभ पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मी व मुख
चंपावत। जनसंख्या वृद्धि से चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। आबादी नियंत्रित करने के लिए नसबंदी जरूरी है। नसबंदी कराने में पुरुषों का हिस्सा नगण्य है। चंपावत जिले में 2022-23 में एक भी पुरुष ने नसबंदी नहीं कराई। पिछले चार साल में महज तीन पुरुषों ने ही नसबंदी कराई। इसके विपरीत जनसंख्या स्थिरीकरण में महिलाओं की शानदार भूमिका है। 99.85 प्रतिशत से ज्यादा नसबंदी महिलाओं ने कराई है।
विज्ञापन

चंपावत में 11 से 24 जुलाई तक विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की 259648 की आबादी में 131125 पुरुष और 128253 महिलाएं हैं। परिवार नियोजन में पुरुषों की हिस्सेदारी महज 0.15 प्रतिशत है। पिछले चार वर्ष में हुईं कुल 1935 नसबंदी में पुरुषों का हिस्सा सिर्फ तीन रहा। शेष 1932 नसबंदी महिलाओं की हुईं। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
अधिक प्रोत्साहन राशि भी बेअसर
चंपावत। अधिक प्रोत्साहन राशि और महिलाओं की अपेक्षा अधिक सुगम और कम समय में होने के बावजूद पुरुषों का नसबंदी को लेकर उत्साह नहीं है। पुरुष नसबंदी में न बेहोश करने की जरूरत होती है और न ही चीरे-टांके की। पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रोत्साहन राशि भी अधिक दी जाती है। नसबंदी कराने वाले पुरुषों को दो हजार और महिलाओं को 1400 रुपये मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चंपावत में अधिकांश नसबंदी महिलाएं ही करती हैं। भ्रांतियों की वजह से अधिकतर पुरुष नसबंदी को लेकर उत्साहित नहीं है। गोष्ठियों और अन्य माध्यम से विभाग पुरुषों की भ्रांतियां दूर करने का प्रयास करेगा।
डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
चार साल के नसबंदी के आंकड़े
वर्ष- महिला नसबंदी- पुरुष नसबंदी
2019-20: 509- 1
2020-21: 558- 0
2021-22: 505- 2
2022-23: 360- 0
.............................
छह महिलाओं के हुए नसबंदी के ऑपरेशन
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। इस दौरान हुई गोष्ठी में परिवार नियोजन और डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कया।

चिकित्साधीक्षक ने बताया कि 14 जुलाई तक पखवाड़ा चलेगा। इसमें परिवार नियोजन की विधियों, महिला पुरुष नसबंदी, जनसंख्या नियंत्रण, डेंगू की रोकथाम के लिए साफ सफाई, डेंगू की जांच कराने कई जानकारी दीं। डॉ. मंडल के नेतृत्व में छह महिलाओं के नसबंदी के ऑपरेशन किए गए। एलडी जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में बीईओ हरीश सेठी, दीपा पांडेय, राकेश पंत, उमेश जोशी, संतोष, निर्मला पुनेठा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed