फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Online puja in Tanakpur

ऑनलाइन पूजा का न कोई प्रस्ताव और नहीं तकनीकी तौर पर मुमकिन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Online puja in Tanakpur
मां पूर्णागिरि धाम में स्थित मां की देवी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक मां पूर्णागिरि धाम में इस बार श्रद्धालु देवी मां के दर्शन नहीं कर सके। वहीं नेपाल सीमा से लगे इस धाम में ऑनलाइन पूजा का भी विकल्प नहीं है। इसकी वजह यहां की लचर संचार सेवा है। थ्री-जी की सुविधा नहीं होने से ऑनलाइन धार्मिक गतिविधियां संभव नहीं है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पूजन से संबंधित कोई प्रस्ताव भी नहीं है।
विज्ञापन

चंपावत जिले की पूर्णागिरि (टनकपुर) तहसील में स्थित पूर्णागिरि धाम में इस बार सरकारी मेले में भी अड़चन आई। होली के बाद 11 मार्च से शुरू जिला पंचायत संचालित सरकारी मेला कोरोना के चलते 97 दिन के बजाय महज आठ दिन ही सका। 15 जून तक चलने वाले इस मेले को कोरोना के चलते निरस्त कर दिया गया था। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित भुवन पांडेय का कहना है कि लोगों की आस्था को बचाने के लिए समिति अपने स्तर से प्रयास करेगी। समिति टनकपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर मंदिर में पूजा का वीडियो बनाकर अपलोड करने पर विचार करेगी। इसमें प्रशासन की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

इधर प्रशासन का कहना है कि पूर्णागिरि धाम में ऑनलाइन पूजा का फिलहाल न तो विकल्प है, और नहीं जिला प्रशासन की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव है। दरअसल पूर्णागिरि धाम में संचार सेवा इस कदर लचर है कि यहां न तो नेटवर्क के हाल ठीक हैं और नहीं मंदिर क्षेत्र में ज्यादातर जगह मोबाइल से बात हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से पूर्णागिरि धाम या जिले के किसी भी तीर्थस्थल में ऑनलाइन पूजा का कोई प्रस्ताव नहीं है। वैसे भी पूर्णागिरि धाम में मोबाइल नेटवर्किंग और अन्य संचार सेवा भी कमजोर है।

मुमकिन नहीं ऑनलाइन कॉलिंग : जीएम
चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में सेलागाड़ में बीएसएनएल ने दो साल पूर्व टावर लगाया, लेकिन पहाड़ी की वजह से इसमें कई जगह अड़चन आती है। बीएसएनएल के अल्मोड़ा क्षेत्र के महाप्रबंधक एके गुप्ता बताते हैं कि पूर्णागिरि क्षेत्र की संचार सेवा बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) से चल रही है। इसमें ऑनलाइन कॉलिंग मुमकिन नहीं है। बिना ऑप्टीकल फाइबर केबिल के थ्री-जी नहीं चल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed