{"_id":"667d9aa9b6791f035f08638b","slug":"one-person-injured-after-being-hit-by-a-stone-falling-from-the-hill-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109635-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल
Thu, 27 Jun 2024 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला अस्पताल में घायल गंगा दत्त। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर टनकपुर पिथौरागढ़ एनएच पर धौन और बनलेख के बीच में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंपावत अस्पताल लाया गया।
बुधवार को गंगा दत्त (34) निवासी ललुआपानी, ललुआपानी से बस्तिया मझेड़ा बाइक से काम के लिए जा रहा था। इस दौरान एनएच पर बनलेख और धौन के बीच में पहाड़ी से अचाकन पत्थर गिरा। इससे वह गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हड्डी विशेषज्ञ और पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया और डॉ. रवि ने उसका प्राथमिक इलाज किया। उन्होंने बताया कि पत्थर लगने से उसके एक पैर में फ्रेक्चर हो गया है। संवाद