{"_id":"5ccf2e6abdec22074b0a8530","slug":"one-person-died-in-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी में डूबने से किशोर की मौत
Mon, 06 May 2019 12:11 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 06 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
अंकित सक्सेना। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों के साथ शारदा नदी में स्नान को गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
टनकपुर के वार्ड संख्या 3 निवासी अंकित सक्सेना (16) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना बरेली से आए अपने मामा राहुल और उनके मित्रों के साथ शारदा घाट के उत्तरी छोर स्थित हनुमानगढ़ी के निकट नदी में नहा रहा था। नहाते हुए अचानक गहराई में जाने के कारण अंकित डूबने लगा। परिजनों ने तत्काल पुलिस तैराकों को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस तैराक गौरव दुर्गापाल आदि ने जैसे-तैसे उसे पानी से बाहर निकाला। अंकित को तुरंत संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डा. घनश्याम तिवारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर राधेहरि इंटर कॉलेज का छात्र था जिसने हाई स्कूल की परीक्षा दी थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं, जबकि मां सरिता लोगों के घरों में काम करती है। अंकित के दो छोटे भाई और एक बहन है।
विज्ञापन
परिजनों को समझाकर पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में डूूबने से मृत अंकित के परिजन शव का पोस्टमार्टम नही कराना चाह रहे थे। वे बिना पोस्टमार्टम के शव की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन के काफी समझाने के बाद वे पोस्टमार्टम कराने को तैयार हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसआई योगेश दत्त ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही ज्ञात हो पाएगा।
मां का सहारा बनने की थी तमन्ना
टनकपुर (चंपावत)। अंकित होनहार था। वह हाईस्कूल के बाद पढ़ाई के साथ ही कोई काम कर मां को आराम देना चाहता था। वह अक्सर मां का सहारा बनने की बात कहता था। उनके घर के हालात भी ठीक नहीं है।
शूटिंग करने आए थे
टनकपुर (चंपावत)। शारदा नदी में डूबे किशोर के मामा शारदा नदी तट पर हनुमानगढ़ी में गानों की एक एलबम की शूटिंग को आए थे। शूटिंग के बाद उन्होंने भीषण गर्मी के चलते नदी में स्नान करना तय किया। अंकित के कहने पर ही वे हनुमानगढ़ी के निकट ही शारदा नदी में स्नान करने गए थे।