{"_id":"56b6a60606e363ebfc23508f170d1fb8","slug":"one-first-prize-of-the-district-panchayat-had-muradhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौराड़ी वन पंचायत को मिला जिले का प्रथम पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौराड़ी वन पंचायत को मिला जिले का प्रथम पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत वन प्रभाग की मौराड़ी वन पंचायत वानिकी कार्य में अव्वल रही। उसे हल्द्वानी में हुए वन पंचायत सम्मेलन में चंपावत वन प्रभाग के तहत प्रथम पुरस्कार मिला। मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में मौराड़ी के सरपंच मुरलीधर जोशी को 20 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा, वन संरक्षण, पेयजल स्रोतों के संवर्द्धन, बांज, बुरांश सहित चारा प्रजाति के पौधे रोपित करने में इस वन पंचायत का काम शानदार रहा। 2005 से 2015 के बीच पांच हेक्टेयर क्षेत्र में 700 से अधिक पौधे इस वन पंचायत ने लगाए। करीब 50 हेक्टेयर में फैली वन पंचायत ने पौधों के संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य किया है। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि चंपावत वन प्रभाग में दूसरा पुरस्कार काकड़ वन पंचायत की सरपंच केशवी देवी को मिला। उन्हें पुरस्कार के रूप में 15 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन