फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One died.

किरोड़ा के पास जीप और टाटा एसीई में टक्कर, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
One died.
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा के पास जीप और टाटा एसीई (छोटा हाथी) की टक्कर हो गई। हादसे में टाटा एसीई में सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एनएच पर किरोड़ा के पास चंपावत से आ रही जीप और टनकपुर से बस्टिया जा रहे टाटा एसीई की टक्कर हो गई। पानी के डिब्बे लेकर जा रहे टाटा एसीई में पीछे बैठे राकेश बिष्ट (23) पुत्र मदन सिंह निवासी छीनीगोठ टनकपुर के हाथ में चोट लग गई। घायल युवक को तुरंत उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

डॉ. आफताब आलम ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद युवक को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने बताया कि रास्ते में नानकमत्ता के पास राकेश की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से पिता मदन सिंह, मां हेमा देवी और परिजन सदमे में हैं। चंपावत जिले में अप्रैल में अब तक हुई सात सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 20 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले में अप्रैल में हुई सड़क दुर्घटनाएं
एक अप्रैल: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टनकपुर जीजीआईसी की सेवानिवृत्त शिक्षिका की मौत हो गई।
तीन अप्रैल: श्रद्धालुओं को पूर्णागिरि धाम ले जा रही जीप के पेड़ से टकराने से 12 लोग चोटिल।
आठ अप्रैल: टनकपुर के बिचई में तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रक के हेल्पर को टक्कर मारी, मौत।
आठ अप्रैल: बनबसा में तेज रफ्तार मेला वाहन की टक्कर से छात्रा घायल।
नौ अप्रैल: पूर्णागिरि मार्ग पर एक जीप की टक्कर से दो युवकों की मौत और पांच घायल।
11 अप्रैल: एनएच पर अमोड़ी के पास जीप के खाई में लुढ़कने से तीन की मौत और तीन घायल।
19 अप्रैल: एनएच पर किरोड़ा के पास जीप-छोटा हाथी में टक्कर से एक की मौत।

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद न्यूज एजें

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद न्यूज एजें- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed