फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One died on all weather road

बाराकोट जा रहे बाइक सवार की टैंकर की चपेट में आने से मौत

Fri, 19 Apr 2019 10:43 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत/लोहाघाट। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 19 Apr 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
One died on all weather road
दीपक सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूजा के लिए बाराकोट जा रहे बाइक सवार की खूना गांव के पास बारहमासी सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहे आरजीबीएल कंपनी के टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। शव के पोस्टमार्टम के बाद ताड़केश्वर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन


लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे चंपावत से बाइक से बाराकोट जा रहे चक्कू गांव निवासी दीपक सिंह (28) पुत्र जगत सिंह की खूना के पास टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। टैंकर के पिछले टायर ने दीपक के पेट को कुचल दिया। जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने बताया कि दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा दीपक पूजा के लिए बाराकोट जा रहा था।
विज्ञापन


वह चंपावत पर्यटक आवास गृह के पास होटल चलाता था। जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी।  वारदात से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीचड़ पर रपट गई थी बाइक
दो दिन पहले हुई बारिश से बाहरमासी सड़क पर काफी कीचड़ जमा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कीचड़ के चलते बाइक रपट गई और दीपक टैंकर के पिछले टायर में आ गया।

दोपहिया वाहन हादसों में अब तक सात लोगों की मौत
16 जनवरी 2018 : स्वांला के पास खाई में बाइक गिरी, दो की मौत
7 मार्च 2018 : टनकपुर के ककरालीगेट में एक शक्तिमान से कुचल कर साइकिल सवार छात्र की मौत।
4 अप्रैल : तिलौन में डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत।
25 अप्रैल : गंगनौला के पास दो बाइकों की भिड़ंत में नवविवाहिता की मौत।
29 मई : चंपावत में बाइक की चपेट में आई बुजुर्ग महिला की मौत।
22 नवंबर 2018: स्कूटी से चोटिल हुए बाराकोट के सूंगरखाल गांव के बुजुर्ग की साढ़े पांच माह बाद मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed