फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   one died

पहाड़ी से गिरकर वार्ड ब्वाय की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
one died
गोपाल नौलिया, (फाइल फोटो) - फोटो : CHAMPAWAT
जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवीधुरा के नौलिया गांव में पैर फिसलने से युवक खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह एसटीएच में वार्ड ब्वॉय था।
विज्ञापन

ग्राम नौलिया निवासी गोपाल नौलिया (32) पिछले 12 साल से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल अस्पताल में उपनल के माध्यम से वार्ड ब्वॉय के पद पर कार्यरत थे। इन दिनों वह छुट्टी पर आए थे।
बुधवार को घर जाते समय रास्ता खराब होने के कारण अचानक गोपाल का पैर फिसल गया और वह 150 मीटर गहरी खाई में गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गोपाल राम की मौत से घर में कोहराम मच गया। उनके दो पुत्र और एक पुत्री है। गोपाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। जिस कारण घर की जिम्मेदारी उनके कंधों पर ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में पोस्टमार्टम के बाद रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक रोड न होने के कारण आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं। फिर भी कोई सुधलेवा नहीं है। अंतिम संस्कार में राजू नौलिया, पप्पू नौलिया, गंगा सिंह, पान सिंह, प्रकाश सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed