फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One call and administration to your doorstep, safe delivery guaranteed

Champawat News: एक कॉल और प्रशासन आपके द्वार, सुरक्षित प्रसव की गारंटी

Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 18 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
One call and administration to your doorstep, safe delivery guaranteed
चंपावत। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने संभावित प्रसव तिथि वाली गर्भवतियों की सूची तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराई है। यह सूची सभी एसडीएम और बीडीओ को भी भेजी गई है। अब एक कॉल और प्रशासन आपके द्वार के तहत सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम की टीमें प्रतिदिन सूचीबद्ध महिलाओं से संवाद कर रही हैं। कॉल के जरिये अब तक कई दुर्गम और संवेदनशील गांवों की महिलाओं से संपर्क कर उनका हालचाल जाना गया। इसमें पाटी ब्लॉक के दुर्गा कोट गांव की बबीता आर्या, चौड़ाकोट की अंजू, बाराकोट ब्लॉक के चमरौली की तुलसी देवी, दीपा शर्मा, लोहाघाट के कोयाटी गूंठ गांव की नेहा, कालीगांव की विमला महरा, चंपावत मोहनपुर गांव की मंजू मेहरा, पोलप की कलावती देवी से संवाद कर उनकी प्रसव तिथि, स्वास्थ्य की स्थिति और अन्य आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

इन महिलाओं की निगरानी के लिए आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सतत संपर्क बनाकर आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में कंट्रोल रूम की टीमें प्रतिदिन गांवों से यह जानकारी भी ले रही हैं कि कहीं कोई सड़क बाधित तो नहीं है, कोई व्यक्ति इलाज से वंचित तो नहीं है और किसी को तत्काल चिकित्सीय या प्रशासनिक सहायता की आवश्यकता तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थितियों में इन नंबरों पर करें संपर्क
आपात स्थिति में दूरभाष नंबर जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 05965-230819, 05965-230703/1077 टोल फ्री नं. 7895318895, 9917384226, तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम चंपावत 7456015714 / 8394075014,लोहाघाट 9520119445, 7900381128,बाराकोट 247892437, 7037998003,पाटी 7351303430, 9458148878, पूर्णागिरि (टनकपुर) 7456015119, 9105150058 आदि पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed