{"_id":"5d4b07308ebc3e6d0806ab32","slug":"one-arrested-champawat-news-hld352066218","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के क्रश बैरियर के साथ एक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के क्रश बैरियर के साथ एक को दबोचा
विज्ञापन
चंपावत में कबाड़ी की दुकान पर क्रश बैरियर उतारने के दौरान उमड़ी भीड़ और पुलिस कर्मी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क के निर्माण के लिए आए क्रश बैरियर (सड़क में खाई की तरफ बचाव के लिए लगाए जाने वाला बैरियर) की खेप के साथ एक आरोपी को बुधवार देर शाम दबोचा गया।
जीप में लाए गए इन क्रश बैरियरों को चंपावत के एक कबाड़ी की दुकान में उतारा जा रहा था। आरोप है कि इसमें सादी वर्दी में एक पुलिस कर्मी और एक अन्य युवक भी शामिल था, मगर ये दोनों लोग मौके से गायब हो गए।
दाल में काला नजर आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस आरोपी जीप चालक और कबाड़ी को कोतवाली ले गई। खबर भेजे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम एक पिकअप जीप चंपावत मोटर स्टेशन में एक कबाड़ी की दुकान के पास रुकी। जीप में करीब 50 क्रश बैरियर थे। इन क्रश बैरियरों को मजदूरों की मदद से कबाड़ी की दुकान में उतारा जाने लगा। तभी आसपास के कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल सोनू सिंह ने दुकान में उतारे गए क्रश बैरियरों को वापस जीप में रखवा लिया।
वह जीप और मध्य प्रदेश निवासी चालक तथा कबाड़ी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गए। बताया गया कि ये क्रश बैरियर एनएच के किनारे खूनाबोरा में सड़क निर्माण का काम करा रही कंपनी के थे। बरामद क्रश बैरियरों की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।
इधर कोतवाल का कहना है कि पहली नजर में मामला चोरी का लग रहा है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरजीबी कंपनी के प्रबंधक एके सिंह का कहना है कि अभी यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पूरे मामले की जानकारी के लिए एक प्रतिनिधि को कोतवाली भेजा गया है।

चंपावत में कबाड़ी की दुकान में उतारे गए क्रश बैरियर के साथ जीप।- फोटो : CHAMPAWAT