फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   One-and-a-half-year old girl crushed in Purnagiri

पूर्णागिरि में डेढ़ साल की बच्ची को कुचल गया मैक्स वाहन

Wed, 05 Apr 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Wed, 05 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-year old girl crushed in Purnagiri
बेटी की मौत पर रोती-बिलखती उसकी मां आरती। - फोटो : अमर उजाला
मां पूर्णागिरि धाम में मैक्स वाहन के ड्राइवर ने डेढ़ साल की बच्ची को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां टायर के नीचे आने से बाल-बाल बची। सीतापुर का यह परिवार मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन को आए था। पुलिस ने मैक्स के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


हादसा हनुमान चट्टी के पास हुआ। सीतापुर के मुर्थना गांव के जुगल किशोर की पत्नी आरती अपने बड़े भाई और भाभी के साथ डेढ़ साल की बेटी को लेकर बुधवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन को यहां आई थी। दर्शन से लौटते वक्त सैलागाड़ से करीब 300 मीटर नीचे हनुमान चट्टी के पास पीछे से आए ठुलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच संचालित मैक्स वाहन (यूके 03 टीए/0132) ने आरती को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर से आरती की गोद से डेढ़ साल की बच्ची छिटक गई और टायर के नीचे आ गई। आनन-फानन में मां बेटी को संयुक्त चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। सीओ आरएस रौतेला ने बताया कि ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन पीड़ित पक्ष की ओर से फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed