फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Once a British officer ordered to play Bagwal with rubber or cow dung

Champawat News: कभी अंग्रेज अफसर ने रबड़ या गोबर से बगवाल को खेलने के दिए थे आदेश

Thu, 07 Aug 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 07 Aug 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Once a British officer ordered to play Bagwal with rubber or cow dung
मां वाराही धाम।
पाटी (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में आषाढ़ी कौतिक के दिन लगने वाला बगवाल मेला उत्तर भारत के मेलों में अलग पहचान बनाए हुए है। लाखों लोगों की आस्था के प्रतीक मां वाराही धाम देवीधुरा में बगवाल खेलने की परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। अंग्रेज हुकूमत के समय एक अंग्रेज अधिकारी ने पत्थर युद्ध को रोक कर उसकी जगह रबड़ या गोबर की गेंद से बगवाल खेलने का आदेश दिया तो उसके बाद अंग्रेज अधिकारी बीमार रहने लगा। इसे दैविक शक्ति मानते हुए उन्होंने अपना आदेश वापस ले लिया।
विज्ञापन

मां वाराही धाम का जिक्र शिकारी और लेखक जिम कॉर्बेट ने अपनी मैन ईटर ऑफ कुमाऊं पुस्तक में किया हैं। मंदिर के पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने बताया कि यह परंपरा महाभारत काल से चली आ रही हैं। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक चम्याल, लमगड़िया, वालिग और गहड़वाल चार खामों में हर साल नरबलि देने की प्रथा थी।
विज्ञापन

कुछ लोग बताते है कि चम्याल खाम की एक वृद्धा के इकलौते पौत्र की नरबलि देने की बारी आई तो वृद्धा ने मां की तपस्या की। वृद्धा की तपस्या से प्रसन्न हो कर मां से नरबलि का चारों खामों से विकल्प खोजने को कहा। चार खामों की सहमति से एक व्यक्ति के बराबर रक्त बहाकर मां की पूजा करने की परंपरा शुरू हुई। तब से हर साल बगवाल खेली जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed