फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Old woman taken to hospital by tying sticks to a chair

Champawat News: कुर्सी में डंडे बांधकर वृद्धा को पहुंचाया अस्पताल

Wed, 22 Oct 2025 09:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 22 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
Old woman taken to hospital by tying sticks to a chair
 सीमांत तल्लादेश के सौराई गांव की बीमार को डोली से लाते युवा। स्रोत : युवा
मंच/चंपावत। सीमांत तल्लादेश के सौराई गांव की वृद्धा के लिए दिवाली का त्योहार संजीवनी बन गया। दिवाली की छुट्टी पर घर आए युवाओं ने वृद्धा को डोली में बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि पर्व मनाने के लिए युवा घर आए हुए थे अन्यथा वृद्धा को अस्पताल पहुंचाना आसान नहीं होता।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 21 अक्तूबर की रात सौराई गांव की द्रौपदी देवी (87) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें पेट से संबंधी दिक्कत थी। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण रात में उन्हें अस्पताल पहुंचाना संभव नहीं था। परिजनों ने रात गुजरने का इंतजार किया। बुधवार सुबह तक जब वृद्धा को आराम नहीं मिला तो उन्हें अस्पताल ले जाने की कवायद की गई। त्योहार पर छुट्टी पर घर आए युवाओं ने कुर्सी पर दो डंडे बांधकर डोली बनाई और सुबह करीब सात बजे वृद्धा को लेकर निकले।
विज्ञापन

10 किलोमीटर ऊबड़-खाबड़ रास्ते को तीन घंटे में पार कर वृद्धा को मंच की मुख्य सड़क तक लाया गया। यहां से आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से उन्हें 32 किलोमीटर दूर नगर के अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। अब वृद्धा की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन युवाओं ने की मदद
डोली में महिला को लाने वाले युवाओं में मोहित बोहरा, विमल बोहरा, सोनू बोहरा, कपिल बोहरा, मनोज बोहरा, रमेश बोहरा, राहुल बोहरा, मेघनाथ सिंह और बची सिंह शामिल रहे। युवाओं ने बताया कि सड़क न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़त है। उन्होंने कहा कि गांव में हर बार सड़क का सर्वे होता है लेकिन उसके आगे काम नहीं बढ़ पाता है। अगर दीपावली पर हम युवा घर नहीं आए होते तो वृद्धा को सड़क तक पहुंचाना बहुत मुश्किल होता।

--

ग्रामीणों का कहना
गांव में सड़क न होने से दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। रात में किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो उसे मंच सड़क तक लाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस बार दीपावली पर युवा गांव आए थे अन्यथा वृद्धा को अस्पताल पहुंचाना बड़ी चुनौती होता। - नवीन बोहरा, स्थानीय सौराई
--
सरकार से हमारी बस यह मांग है कि गांव तक सड़क जल्द बनाई जाए। इसका अहसास होना चाहिए कि बिना सड़क के एक मरीज को मुख्य सड़क तक लाने में कितनी मुश्किलें होती हैं। हर बार सर्वे होता है लेकिन सड़क नहीं बनती है। - सुभाष बोहरा, स्थानीय सौराई

कोट
मंच से सौराई तक 15 किमी सड़क के लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। पीएमजीएसवाई के फेज फोर में सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। डीपीआर गठन का काम किया जा रहा है। सभी कार्यवाही पूरी करने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा। - मनीष कुमार, डीएम, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed