फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   OGP In Tanakpur

टनकपुर ऑक्सीजन प्लांट के जनरेटर के लिए दस लाख रुपये मिले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
OGP In Tanakpur
टनकपुर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट कक्ष के निर्माण का मुआयना करते सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी। फोटो: संवाद न् - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर के लिए मंजूर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट (ओजीपी) का काम धीमी गति से चल रहा है। अभी भवन का काम शुरुआती दौर में है। प्लांट में जनरेटर लगाने के लिए 10 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को मिल गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जून में ओजीपी लगने के बाद जिले में टनकपुर और लोहाघाट में भी ये प्लांट मंजूर हुए थे। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्लूडी) दोनों प्लांटों में सिविल वर्क करवा रहा है, लेकिन टनकपुर में 500 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता के प्लांट के सिविल वर्क के काम की गति धीमी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने टनकपुर का दौरा कर सीपीडब्लूडी को प्लांट के कक्ष का काम इस माह तक पूरा करने की हिदायत दी। वहीं प्लांट में लगने वाले 125 केवीए जनरेटर के लिए 10 लाख रुपये स्वास्थ्य विभाग को मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब 150 केवीए के बिजली कनेक्शन के लिए विभाग ने 19.40 लाख रुपये का जिला प्रशासन से आग्रह किया है। स्वास्थ्य विभाग को 150 केवीए ट्रांसफार्मर खरीदने के लिए यह राशि चाहिए।

ऑक्सीजन प्लांट के अलावा जिले में 677 सिलिंडर
चंपावत। जिले में ओजीपी के अलावा 677 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त हैं।
जिले के सरकारी अस्पतालों में 232 जंबो और 445 छोटे सिलिंडर हैं। निजी अस्पतालों में 19 बड़े और 48 छोटे ऑक्सीजन सिलिंडर हैं। अब 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी ऑक्सीजन सिलिंडर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed