{"_id":"6648e4c2d60da82f8a03081e","slug":"officers-should-work-in-coordination-for-development-in-khirdwari-champawat-news-c-229-1-shld1026-108379-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खिरद्वारी में विकास के लिए समन्वय से काम करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खिरद्वारी में विकास के लिए समन्वय से काम करें अफसर
Sat, 18 May 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 18 May 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के खिरद्वारी गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। संवाद
चंपावत। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नेपाल सीमा से सटे पोथ ग्राम पंचायत के आदिम जनजाति गांव खिरद्वारी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस गांव के जमीनी विकास में तेजी लाएं।
आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री जनमन योजना में शामिल खिरद्वारी गांव के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सड़क सहित सभी जरूरी सुविधाएं समयबद्ध और समन्वय बनाने हुए पूरी कराई जाएं। उन्होंने गांव को सड़क से जोड़ने, स्वास्थ्य सेवा बेहतर करने, बिजली व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करने को कहा। आयुक्त ने सोलर सिंचाई योजना सहित गांव के कई क्षेत्रों का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीएम नवनीत पांडे, एसडीएम आकाश जोशी, बीडीओ कवींद्र सिंह रावत, सीएमओ डाॅ. केके अग्रवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
सड़क से 12 किलोमीटर दूर है गांव
चंपावत। पोथ ग्राम पंचायत को वर्ष 2023 में पीएम जनमन योजना में शामिल किया गया है। इसके जरिये गांव के आधारभूत ढांचे को सशक्त कर तेजी से विकास करने का लक्ष्य है। वैसे इस समय खिरद्वारी गांव में विकास के बुरे हाल है। गांव सड़क से 12 किलोमीटर दूर है और यहां इलाज की कोई व्यवस्था नहीं है। पढ़ाई के लिए आठवीं से आगे की कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली के खंभे लगे हैं लेकिन इनमें करंट नहीं है। संवाद