फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Officers and employees took oath of national integrity

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय अखंडता की शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Officers and employees took oath of national integrity
चंपावत कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में मौजूद डीएम एसएन पांडेय और अन्य। - फोटो : CHAMPAWAT
राष्ट्रीय अखंडता की शपथ ली
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत/बनबसा/टनकपुर। देश को एकता के सूत्र में बांध कर भारत की अखंडता को सुनिश्चित करने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती जिलेभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। डीएम एसएन पांडेय ने कलक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
वहीं देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प भी लिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला मुख्यालय सहित तहसील, विकासखंड स्तर पर भी शपथ ली गई। इस दौरान एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल आदि रहे। एसपी लोकेश्वर सिंह ने पुलिस लाइन में सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र में माल्यार्पण कर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। लोनिवि, विकास भवन सहित सभी विभागों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय बनबसा में प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार और थाने में कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने शपथ दिलाई। छात्रा रेखा, मनोरमा ने राष्ट्रीय एकता पर निबंध पढ़े। वहां छात्र भावना, मानसी कुमारी, तनुजा थापा, शिवांगी, पुष्पा, प्रिया, निशा, गीता, शिवानी, बबीता, रविना शाह, मानसी चंद, कविता, ईशा, अफरोज खान, हिमांशु राज, दिवाकर नाथ, सरफराज, मोनू पाल, अमर सिंह, विनोद कुमार, नर सोनू आदि रहे। देवभूमि कालेज ऑफ एजूकेशन, केवि क्रमांक एक एवं क्रमांक दो, ग्लोरियस एकेडमी मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल शिवाजी पब्लिक स्कूल आदि में ऑनलाइन कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर के कुंवर जंगबहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर, दयानंद इंटर कॉलेज, भाजपा कार्यालय और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के टनकपुर बीओपी कार्यालय में शपथ हुई। इनमें नेताजी सुभाष लोकसेवा समिति के अध्यक्ष कांतिबल्लभ जोशी, प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी, दिनेश चंद्र शास्त्री, दिव्या जोशी, राजू, रोहित जोशी, स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी, विद्यालय प्रबंधक रामदेव आर्य, प्रधानाचार्या माहेश्वरी पांडेय, मीनाक्षी, साक्षी आर्य, तनुजा, गायत्री देवी आर्य, सुरजीत सक्सेना आदि थे। भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडी समिति अध्यक्ष राम दत्त जोशी, शिवराज सिंह कठायत, प्रदेश मंत्री किरन देवी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, महामंत्री मोहन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरीश हैसियत, मंडल उपाध्यक्ष मन्नू गहतोड़ी, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुनेश वाल्मीकि, विजेंद्र अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, पंकज आर्य, हंसा जोशी, सूरज गुप्ता आदि थे। संवाद

फोटो 31 टीएनपी 04 पी से 06 पी तक।फोटो 31 सीपीटी 10 पी, 11 पी।फोटो 31 टीएनपीबीएनबी 01,02 पी।
बाक्स
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
चंपावत। सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय में पूर्व पीसीसी सदस्य भगीरथ भट्ट की अगुवाई में दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, उमेश खर्कवाल, सभासद रोहित बिष्ट, नीरज पांडेय, सेवादल प्रभारी हरीश चौधरी, चिराग फर्त्याल, अजय प्रहरी आदि रहे। संवाद
फोटो 31 सीपीटी 12 पी।

चंपावत पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलाते एसपी लोकेश्वर सिंह।

चंपावत पुलिस लाइन में राष्ट्रीय अखंडता की शपथ दिलाते एसपी लोकेश्वर सिंह।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed