फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Of course sworn to vote

लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया

Thu, 20 Oct 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट। Updated Thu, 20 Oct 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Of course sworn to vote
वोट जरूर देने की ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पॉलीटेक्निक में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत लोगों को मतदाता बनाने एवं उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। स्वीप के नोडल अधिकारी जीवन चंद्र कालौनी ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए एक जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी छात्रों से मतदाता सूची में अपना नाम लिखाने के साथ ही इससे वंचित अन्य लोगों को प्रेरित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ ने छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम अंकित कराने तथा समीपवर्ती गांव में इसके लिए अभियान चलाने में सहयोग करने की बात कही। आरडी राजभर के संचालन में हुए कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत से की। प्रियंका, सुषमा, हिमानी बिष्ट, डौली, सपना और दीक्षा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक को काफी सराहा गया। कैंपस नोडल ऑफिसर राजेंद्र नाथ के नेतृत्व में भूपेंद्र कुंजवाल, नीतू कन्याल, ललित जोशी, सविता भंडारी, निकिता बोरा के प्रेमनगर, पाटन सुई, पऊ आदि गांवों में 84 नए मतदाता बनाए जाने के प्रयास को एसडीएम ने सराहा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed