{"_id":"5ab3ebc64f1c1be83f8b4692","slug":"objection-related-to-border-detail-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तार से संबंधित आपत्तियों की हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तार से संबंधित आपत्तियों की हुई सुनवाई
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद टनकपुर में सीमा विस्तार से संबंधित प्राप्त आपत्तियों की बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में सुनवाई हुई। आपत्तिकर्ताओं ने कहा कि टनकपुर के नगरपालिका में शामिल किए जाने योग्य कुछ आबादी और मकानों को छोड़ दिया गया है, यदि छूटे हुए क्षेत्र को नगरपालिका में शामिल किया जाता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने नायकगोठ, विष्णुपुरी, मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा आदि क्षेत्रों से आये आपत्तिकर्ताओं से कहा कि आपत्तियों की पूर्व में सुनवाई कर आयोग को प्रस्तुत किया गया है। नगर की बढ़ती आबादी को देखते हुए भविष्य में नगरपालिका का विस्तार संभावित है। उन्होंने कहा कि शासन एवं निर्वाचन आयोग को सुनवाई की कार्यवाही का विवरण व उनका पक्ष भेजा जाएगा। आयोग व शासन के निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
आपत्तिकर्ताओं ने कहा कि सीमा विस्तार से उनको आपत्ति नहीं है, लेकिन विस्तारीकरण से नगरपालिका को अधिक टैक्स देना पड़ेगा। जिस पर डीएम ने कहा कि नगरपालिका वर्ष में केवल एक बार हाउस टैक्स लिया जाता है और विस्तारीकरण से विद्युत, सड़क, पेयजल आदि की सुविधाओं में इजाफा होगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल, एसडीएम अनिल चन्याल, आरसी गौतम, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, तहसीलदार गोविंद प्रसाद, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बानी, अधिशासी अधिकारी जयवीर राठी सहित सहित नायकगोठ, विष्णुपुरी, मोहनपुर, ज्ञानखेड़ा, आमबाग से आए विनोद वर्मा, अजीत सिंह, नीतू गोस्वामी, हरिओम सेट्टी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, जीत सिंह, लाल बहादुर, प्रवीण मेहता आदि मौजूद थे।