...ओ हिमा जाग, कां छ तेरू जलेबी को डाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरलचौड़ मैदान में आयोजित तीन दिनी गोलज्यू ग्रीष्मोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बुधवार देर रात्रि समापन हो गया। श्रीमंत सरस्वती कला केंद्र धरसों के साथ ही बाहर से आए लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देर रात तक दर्शक अपने स्थान पर थिरकते रहे। संतोष रसीला के नेतृत्व में कलाकारों ने देव स्तुति के बाद मेरी माया मोहिनी तिलै धारू बोला, तिमरौ हामरौ माया हो कांछा लागी, ओ हिमा जाग, कां छ तेरू जलेबी को डाब की शानदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा ग्यू जन तोड़े मोती तेरी घाघरा लंबी है रै छ झोड़े की प्रस्तुति ने खूब वाहवाही लूटी।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक पिथौरागढ़ के निदेशक होशियार सिंह लुंठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए महोत्सव को क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने में मील का पत्थर बताया। महोत्सव की अंतिम शाम धरसों के कलाकारों के नाम रही। गायिका आशा फर्त्याल, सुरेश, पंकज, रवि, कमल, जीवन, कैलाश, सपना, अन्नू, राखी, चंदू के अलावा शिरोमणी पंत, राकेश काला, सुरेश राजन, ज्योति राजन, प्रियंका राजन ने खासा रंग जमाया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख बहादुर फर्त्याल, सांसद प्रतिनिधि दयाल कालाकोटी, सुधीर साह, श्याम सिंह, विपिन जोशी, दीपक लारा, विकास साह, सूरज प्रहरी, दीपक तड़ागी, नरेश जोशी, नंदन तड़ागी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।