फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ...O devi ka thaan, daina hoya, jai gaura jai maheshwara

...ओ देवी का थान, दैना होया, जै जै गौरा जै महेश्वरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
...O devi ka thaan, daina hoya, jai gaura jai maheshwara
लोहाघाट के कोलीढेक में मां गौरा की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले के नगरीय और ग्रामीणों क्षेत्रों में गौरा महोत्सव की जबरदस्त धूम मची है। महिला-पुरुषों की ओर से गौरा महेश्वर की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बालेश्वर, मल्लीहाट, सेलाखोला, त्यारकूड़ा, मादली, कनलगांव, छतार, पुनेठी, देवल आदि स्थानों पर गौरा महेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव में मेला कमेटी अध्यक्ष नर सिंह सौन के नेतृत्व में महिलाओं ने सुबह से ही मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर गौरा महेश्वर का आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद गौरा गायन स्थल पर एकत्रित महिलाओं और पुरुषों ने रामायण, महाभारत सहित भक्ति आधारित गीतों ओ देवी का थान, दैना होया, जै जै गौरा जै महेश्वरा आदि का गायन किया।
विज्ञापन

गौरा गायन के लिए विभिन्न स्थानों से महिलाएं सजधज कर पहुंच रही हैं। इस मौके पर उमेश सिंह, विक्रम सिंह राजपाल, शंकर सिंह, मनोज सिंह, नैन सिंह, देव सिंह, धन सिंह आदि मौजूद थे। चमदेवल में पंडित मदन कलौनी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर घूमकर मंगलगीत गाए। कालीढेक में महिलाओं ने गौरा गायन किया। हेमा देवी, पुष्पा कलौनी, रीता सिंह, मुन्नी देवी, जानकी देवी, हीरा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed