फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   nukul did not get free of cost traveling facility

दिव्यांग नुकुल को नहीं दी निशुल्क यात्रा की सुविधा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
nukul did not get free of cost traveling facility
दिव्यांग नुकुल पंत। - फोटो : CHAMPAWAT
दिव्यांगों के सशक्तीकरण के लिए तमाम सुविधाएं देने का दावा किया जाता है लेकिन रोडवेज बस ने एक दिव्यांग को निशुल्क यात्रा कराने से इनकार कर दिया। पीड़ित दिव्यांग ने परिवहन और समाज कल्याण मंत्री से शिकायत की।
विज्ञापन

पुलहिंडोला के दिव्यांग नुकुल पंत बुधवार को टनकपुर डिपो की बस (यूके 07पीए/0898) से बरेली से टनकपुर तक आए। उनके पास केंद्र सरकार की ओर से जारी दिव्यांग यूनिक कार्ड था। रोडवेज के परिचालक ने इस कार्ड को मानने से इनकार कर दिया। दिव्यांग पंत ने परिचालक को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन

परिचालक पूरन सिंह ने का कहना था कि समाज कल्याण की ओर से जारी प्रमाणपत्र से ही यात्रा में रियायत दी जाती है। पंत ने रोडवेज के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया लेकिन फोन नहीं उठा। उन्हें बस का किराया देना पड़ा। पंत का कहना है कि वह इस दिव्यांग यूनिक कार्ड से रोडवेज और रेल में यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने समाज कल्याण और परिवहन मंत्री को पत्र भेज यूनिक कार्ड को मानने से इनकार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन यूनिक कार्ड का प्रावधान है। इस कार्ड के जरिए पूरे देश में रोडवेज बसों से लेकर रेल तक में निशुल्क आवाजाही की सुविधा है। साथ ही आधार कार्ड रखने की भी जरूरत नहीं है। रोडवेज ने इस कार्ड को मानने से कैसे इनकार किया, इसका पता लगाया जाएगा। आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed