{"_id":"577aac484f1c1b090c7fa8e4","slug":"nri-claimed-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलिफोर्निया से आए ट्रेनरों ने ली क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलिफोर्निया से आए ट्रेनरों ने ली क्लास
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
एनआरआई ने ली क्लास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। हिमालय वाटर सर्विस, पर्यावरण विकास समिति (हिमवत्स) संस्था ने सात सरकारी स्कूलों को गोद लिया है। इन स्कूलों के बच्चों को प्रोजेक्टर, स्लाइड शो के माध्यम से कंप्यूटर, गणित, विज्ञान आदि विषयों की जानकारी दी जा रही है। जिसे देखने के लिए स्माल स्टेप फाउंडेशन कैलिफोर्निया के ट्रेनर यहां प्राइमरी स्कूल कुलेठी में आए हैं। उन्होंने सोमवार को बच्चों की क्लास ली।
विज्ञापन
हिमवत्स के संरक्षक जीबी रस्यारा ने बताया कि केलिफोर्निया की टीम में तनुजा सिंह, अखिल अग्रवाल, जयश्री बरधान, गौरव मिश्रा, अवनि अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, सिमरन साधवानी, गौरव कुमार शामिल हैं, जो कि आठ जुलाई तक संस्था के गोद लिए गए सरकारी स्कूलों की शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लेने उनका मूल्यांकन करने के साथ ही बच्चों की जिज्ञासाएं भी शांत करेंगे। सोमवार को कुलेठी के स्कूल में बच्चों ने कैलिफोर्निया की टीम का स्वागत किया। डॉ. एमपी जोशी, बीडी फुलारा, दीवान सिंह, नारायण राम, कमलेश रस्यारा, मोहन चंद्र, शांति जोशी के साथ ही बच्चों ने भी फूलमाला, बुके देकर टीम की अगवानी की।
विज्ञापन
चंपावत। हिमवत्स संस्था की ओर से गोद लिए गए प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल कुलेठी, खर्ककार्की, त्यारकूड़ा, ढकना बडोला में कैलिफोर्निया से आए प्रशिक्षक दो-दो बैच में कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। जिनमें सीनियर, जूनियर वर्ग के 26-26 छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। हिमवत्स के सचिव डॉ. जीबी बिष्ट के अनुसार छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर, स्लाइड शो के माध्यम से पढ़ना रोचक लग रहा है। जिससे उनमें काफी उत्साह है।
विज्ञापन
चंपावत। स्माल स्टेप फाउंडेशन कैलिफोर्निया का गठन अप्रवासी भारतीयों ने किया है। कैलिफोर्निया में विभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवारत भारतीयों के इस फाउंडेशन की ओर से देश में बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र के विकास के लिए संस्थाओं को मदद दी जाती है। जिनमें हिमवत्स संस्था भी शामिल है।