{"_id":"66cf672d0dbe72118d03b362","slug":"now-you-will-be-able-to-know-about-the-well-being-of-your-family-members-without-climbing-a-tree-champawat-news-c-229-1-shld1026-112240-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: अब पेड़ पर चढ़े बिना जान सकेंगे परिजनों की कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: अब पेड़ पर चढ़े बिना जान सकेंगे परिजनों की कुशलक्षेम
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के बरदाखान क्षेत्र के लोगों को मोबाइल पर बात करने के लिए अब पेड़ों पर नहीं चढ़ना पड़ेगा। लंबे इंतजार के बाद यहां बीएसएनएल का मोबाइल टावर चालू हो गया है। अब क्षेत्र के लोग आसानी से देश-विदेश में रहने वाले अपने परिजनों से बात कर सकेंगे।
क्षेत्र में मोबाइल टावर न होने से लोग दूरस्थ स्थानों के टावरों पर निर्भर थे। मोबाइल नेटवर्क ढूंढने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़ते थे। बीएसएनएल टावर संचालित होने से बरदाखान, बिसराड़ी, पठल्ती, भनार, काकड़, नर्रा, जिंडी, भनखोला, सूरी, भटवाड़, छुलापे, बांस, बेतरानी, चमनपुर, पम्दा आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने बताया कि बरदाखान में बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग को लेकर उनके साथ क्षेत्रीय लोगों ने पीएमओ सहित बीएसएनएल के अधिकारियों से कई बार पत्राचार किया। संघर्षों के बाद क्षेत्र में लगा बीएसएनएल टावर के संचालित होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।