{"_id":"59529c3d4f1c1ba10a8b4783","slug":"now-vehicles-will-be-monitored-by-speedometer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्पीडोमीटर से वाहनों पर नजर रखी जाएगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्पीडोमीटर से वाहनों पर नजर रखी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
स्पीडोमीटर से वाहनों की चैकिंग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में वाहन दुर्घटनाओं पर कड़ाई से अंकुश लगाने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से विभिन्न माध्यमों से वाहन चालकों की हरकतों पर नजर रखी जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर लगाम कसने के लिए जहां एल्कोमीटर से जांच की जा रही है। वहीं अब स्पीडो मीटर के माध्यम से वाहनों की गति पर नजर रखी जा रही है।
अब ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे। यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश के अनुसार भार वाहनों के लिए अधिकतम गति 25 किमी प्रति घंटा, मैक्स और बसों की अधिकतम गति 30 किमी प्रति घंटा, मोटर साइकिल की अधिकतम गति 40 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है। निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभी स्पीडोमीटर मशीन को कोतवाली के समीप स्थापित किया गया है।
ओवर लोडिंग में लिप्त पांच वाहनों के काटे चालान
चंपावत। यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में ओवर लोडिंग में लिप्त पांच वाहनों के चालान काटे गए। यातायात निरीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि चालान काटे गए वाहनों से 2500 रुपये का समायोजन शुल्क भी वसूला गया।