फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now the silence of silence In Abbott's Mount Church

अब खामोशी के आगोश में है एबट माउंट चर्च

Mon, 24 Dec 2018 11:21 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 24 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now the silence of silence In Abbott's Mount Church
पावत में फुलवाड़ी स्थित चर्च। - फोटो : अमर उजाला
एबट माउंट चर्च में कभी क्रिसमस खास तरीके से मनाया जाता था। पिछले पांच साल की तरह इस बार भी यहां क्रिसमस पर सन्नाटा पसरा रहेगा।
विज्ञापन


हैराल्ड एबट ने 1910 में यहां भूमि लीज पर लेने के बाद अन्य अंग्रेजों को बसाने का काम किया था। तब यहां अंग्रेजों की खूब आवाजाही होती थी। मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि एबट ने 1930 में अपनी पत्नी की याद में चर्च का निर्माण किया था।

उस वक्त इसमें अंग्रेजों के सिवाय दूसरे लोग प्रार्थना नहीं कर सकते थे। यहां उस वक्त रोज प्रार्थना हुआ करती थी। बाद में यह एंग्लो इंडियन लोगों के लिए भी खोल दिया गया।
विज्ञापन


फुलवाड़ी के मैथोडिस्ट चर्च में आज क्रिसमस
चंपावत। फुलवाड़ी के मैथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस डे पर प्रार्थना सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
1931 में अंग्रेज महिला मिस एनी न्यूटन बटन की ओर से बनाई गई नक्काशी के अलावा यह चर्च शानदार वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। ईसाईयों की आस्था का केंद्र बने इस चर्च में लकड़ी की शानदार नक्काशी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैथोडिस्ट ईसाई टीचिंग, हीलिंग और प्रीचिंग (शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रार्थना) को विशेष तवज्जों देते हैं।  फुलवाड़ी, छीड़ापानी और लोहाघाट के ईसाईयों के कुल मिलाकर 23 परिवार हैं। करीब 151 की आबादी वाला यह समाज क्रिसमस की तैयारियों में जुटा है। पास्टर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि क्रिसमस से पूर्व देर रात तक धूमधाम से प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के साथ विशेष प्रार्थना होगी । 25 दिसंबर को ईसाईयों के साथ ही अन्य धर्मों के लोग भी चर्च पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed