फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now it is difficult to get treatment for children in Champawat

Champawat News: चंपावत में अब बच्चों का इलाज कराना हुआ मुश्किल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Now it is difficult to get treatment for children in Champawat
चंपावत जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के इंतजार में बैठी महिलाएं। संवाद
चंपावत। जिले के समूचे पहाड़ी हिस्सों में अब बच्चों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पाएगी। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में पहले से ही बाल रोग विशेषज्ञ नहीं था और अब चंपावत जिला अस्पताल के विशेषज्ञ की भी सेवा सात दिसंबर को पूरी हो जाएगी। चंपावत के बाल रोग विशेषज्ञ दो दिन के अवकाश पर हैं, इस कारण बुधवार से जिला अस्पताल में बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। डॉक्टर न होने से यहां के लोगों को बच्चों के इलाज के लिए टनकपुर और हल्द्वानी जाने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

चंपावत जिले के 55 हजार से अधिक बच्चों के इलाज के लिए सिर्फ टनकपुर में एक बाल रोग विशेषज्ञ है। जिला अस्पताल में अनुबंधित चिकित्सक का सात दिसंबर को सेवाकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में नई नियुक्ति नहीं होने तक अब पहाड़ी क्षेत्र में बच्चों के इलाज की दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन

कोट
चंपावत जिला अस्पताल के अनुबंधित चिकित्सक अभिमन्यु का सेवाकाल सात दिसंबर को पूरा हो रहा है। उनके अनुबंधित सेवा काल को विस्तारित करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. केेके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
--
टनकपुर में शुरू हुआ हड्डी का इलाज
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर उप जिला अस्पताल में अब लंबे समय बाद हड्डी के रोगियों का इलाज शुरू हो सका है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जोगले ने यहां कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार से उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। पहले दिन 20 से अधिक लोगों का इलाज हुआ। अस्थिरोग विशेषज्ञ नहीं होने से यहां के लोगों को ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पीलीभीत और बरेली जिले के अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ती थी। डॉ. प्रकाश की तैनाती के बाद से लोगों को इस दिक्कत से निजात मिलेगी।

मैदानी क्षेत्र के विपरीत चंपावत जिले के दूसरे उप जिला अस्पताल लोहाघाट के लोगों की परेशानी जस की तस है। लोहाघाट में अस्थि रोग विशेषज्ञ नहीं होने से लोगों को चंपावत जिला अस्पताल आने को मजबूर होना पड़ता है। लोहाघाट के अलावा पाटी और बाराकोट क्षेत्र में भी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed