फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Now farmers will get potato seed at 50 percent subsidy

अब किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा आलू का बीज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Now farmers will get potato seed at 50 percent subsidy
चंपावत। जिले में आलू का उत्पादन करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब किसानों को आलू का बीज 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उद्यान विभाग की ओर से मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत इस साल जिले के किसानों को अनुदान पर आलू का बीज मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। अब तक किसानों को उद्यान विभाग से आलू बीज क्रय करने पर पूरा दाम देना पड़ता था, जिस कारण अधिकतर किसान उद्यान विभाग के बजाय खुले बाजार से आलू का बीज खरीदते थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत अब किसानों को आलू के अलावा अदरक बीज के साथ ही सेब और अखरोट के पौधों की खरीद पर भी किसानों को 50 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग की ओर से पहली बार आलू बीज की खरीद में किसानों को सब्सिडी (अनुदान) देने का प्रावधान किया जा रहा है। जिससे किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के उद्देश्य से एकीकृत बागवानी विकास योजना के तहत विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले सभी प्रकार के बीजों पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा। जिससे किसानों को कम मूल्य में प्रमाणिक बीज उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

शीतकाल में होता है कुफरी ज्योति प्रजाति का आलू बीज
चंपावत। जिले के पर्वतीय क्षेत्र में कुफरी ज्योति प्रजाति के आलू बीज लगाया जाता है। यह यहां के किसानों के लिए शीतकालीन खेती का प्रमुख जरिया है। गर्मी के मौसम के समय में यहां अदरक की खेती की जाती है। चंपावत जिले की जमीन आलू और अदरक की खेती के लिए बहुत उपयोगी है। विभाग की ओर से कुफरी ज्योति प्रजाति के आलू बीज मुनस्यारी फार्म से मंगाया जाता है। जबकि अदरक का बीज काशीपुर, जसपुर आदि स्थानों से मंगाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसमी फलों के विपणन के लिए बनेगी कार्ययोजना
चंपावत। जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले में उत्पादित होने वाले मौसमी फलों के विपणन के लिए भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। अभी चंपावत जिले में छह हेक्टेयर भूमि पर अखरोट और पांच हेक्टेयर भूमि पर आडूृ की खेती कि जा रही है। जल्द ही मौसमी फलों के क्षेत्रफल को और विस्तारित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed