फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice to UP Sharda Head Works on illegal mining

Champawat News: यूपी शारदा हेड वर्क्स को अवैध खनन पर नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Notice to UP Sharda Head Works on illegal mining
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे बनबसा क्षेत्र में शारदा नदी के तट पर हो रहे खनन और नदी तट पर झोपड़ियों में श्रमिकों के रहने पर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह ने उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के शारदा हेड वर्क्स खंड के बनबसा के एई को नोटिस भेज तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसा नहीं किए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51ख के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बरसात के मद्देनजर नदी तल में उपखनिजों के किसी भी तरह के खदान, चुगान पर एक जुलाई से 30 सितंबर तक रोक लगाई है लेकिन शारदा हेड वर्क्स खंड की ओर से इस आदेश की अनदेखी की जा रही है। एसडीएम का कहना है कि नौ जुलाई को निरीक्षण के दौरान नदी से विभाग की ओर से अवैध खनन कराया जा रहा था।
विज्ञापन

शारदा बैराज बनबसा में बंधे के नीचे की ओर नदी के किनारे वायरक्रेट बनाए जाने का कार्य चल रहा था जिसमें नदी में पोकलेन, जेसीबी और डंपर का प्रयोग कर खनन किया जा रहा है। इस कार्य में लगे मजदूर परिवारों के साथ नदी के किनारे झोपड़ियां बनाकर रहना पाया गया। साथ ही इस क्षेत्र से रात में भी अवैध खनन करने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed