Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice To PMGSY For Bad Road

सड़क की बदहाली को लेकर पीएमजीएसवाई को भेजा नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Notice To PMGSY For Bad Road
बाराकोट की मरोड़ाखान-द्यारतोली बदहाल मोटर मार्ग को ठीक करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देत? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। मरोड़ाखान-दयारतोली सड़क की बदहाली पर क्षेत्रीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम केएन गोस्वामी को ज्ञापन देकर बदहाल सड़क को जल्दी सुधरवाने की मांग की है। एसडीएम ने सड़क ठीक न होने और लापरवाही पर विभाग को सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रीता देवी, महेंद्र सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता, गणेश सिंह मेहता और प्रकाश मेहता ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि बाराकोट ब्लॉक की मरोड़ाखान-दयारतोली सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त है। वाहन चालक जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बदहाल सड़क पर पिछले दिनों हुई वाहन दुर्घटना में एक युवक और एक युवती की मृत्यु हो चुकी है। बदहाल मोटर मार्ग को सुधारने के लिए कई बार ग्रामीण आवाज उठा चुके हैं, लेकिन विभाग उनकी अनसुनी कर रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मोटर मार्ग को जल्द सही न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, एसडीएम गोस्वामी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मोटर मार्ग को सही न कर लापरवाही बरतने पर पीएमजीएसवाई के ईई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सीआरपीसी की धारा 133 के तहत नोटिस जारी किया है। इसमें 15 दिन के अंदर मोटर मार्ग को सही करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे रोकने में मददगार बनेगा पुलिस का डाटाबेस
चंपावत। पुलिस की ओर से सड़क हादसों को रोकने के लिए दुर्घटनाओं का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। सभी थानों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि हादसों के कारणों की सही जानकारी मिल सके। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क मंत्रालय की ओर से नेशनल इनफॉर्मेटिक सेंटर (एनआईसी) के जरिये तैयार इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस (आईआरईडी) एप से सड़क हादसों में कमी लाने के साथ घायलों को शीघ्र मदद दिलाने में मदद मिल सकेगी।

एनआईसी के जिला प्रबंधक शेखर सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एप के संचालन और डाटा संग्रहण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार चंपावत और पंचेश्वर कोतवाली के अलावा लोहाघाट और पाटी में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस एप के माध्यम से सड़क हादसों का कम समय में पता लगाकर हादसों में कमी लाई जाएगी। घायलों को शीघ्र सहायता भी दिलाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed