फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice to contractor on poor quality

Champawat News: घटिया गुणवत्ता पर ठेकेदार को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Notice to contractor on poor quality
लोहाघाट (चंपावत)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विकासखंड बाराकोट में चौदह करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही बैड़ा बैडवाल-सुंगरखाल सड़क की घटिया गुणवत्ता की पुष्टि के बाद विभाग ने ठेकेदार को नोटिस दिया है। सड़क निर्माण में खामियों को तीन दिन के भीतर पूरा दूर करने के आदेश निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की ओर से बाराकोट में बैड़ा बैडवाल-सुंगरखाल 12.50 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने भी प्रशासन और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने इस मामले को उठाया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने सड़क निर्माण कार्य की जांच की थी, जांच में घटिया गुणवत्ता की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

तकनीकी टीम ने जांच में पाया कि पैरापिट और स्क्रबर निर्माण में पहाड़ी से खोदी गई मिट्टी का प्रयोग किया गया है साथ ही सड़क के मोड़ की चौड़ाई कम रखी गई है और डामरीकरण कार्य निम्न स्तर का किया गया था। यह रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई थी। पीएमजीएसवाई के अभियंता देवेश कोहली ने बताया कि ठेकेदार मथुरा दत्त पांडेय एंड संस को नोटिस भेजकर तीन दिन के भीतर अनियमितताओं को दूर करने के आदेश दिए गए हैं। अभियंता ने बताया कि कमियों को दूर न करने पर ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed