फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice issued to four cyber fraud accused

Champawat News: साइबर ठगी के चार आरोपियों को दिया नोटिस

Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to four cyber fraud accused
चंपावत। पुलिस टीम और साइबर टीम की ओर से चार आरोपियों को बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम ने घटना में मोबाइल फोन बरामद कर मुकदमे में आईटीएक्ट की धाराएं बढ़ाई हैं।
विज्ञापन

एसपी अजय गणपति ने बताया कि अक्तूबर 2024 में वादी धर्मानंद भट्ट निवासी ग्राम सिप्टी, रिटायर्ड इंस्पेक्टर ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को जियो कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सिम अपडेट करने के बहाने बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से 97,600 की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई। इस संबंध में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। वादी ने बताया कि ठगों ने उनके दूसरे बैंक खाते से भी 2,05,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। पुलिस टीम ने साइबर और सर्विलांस टीम की सहायता से संदिग्ध बैंक खाता धारकों और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया। पुलिस ने झारखंड के देवघर में दबिश दी। थाना बुढैई, जिला देवघर (झारखंड) क्षेत्र से तीन आरोपी और एक आरोपी के परिजनों को बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराया गया। आरोपी राजीव उर्फ रंजीत पुजार 23 निवासी ग्राम हरिया, थाना बुढैई के कब्जे से घटना में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किया। कलीम शेख (26) निवासी ग्राम कल्हजोई, सोहराब शेख (23) निवासी ग्राम आस्था, थाना बुढैई और सलामुद्दीन शेख के खिलाफ नोटिस तामील कराया गया। पुलिस की ओर से वादी धर्मानंद भट्ट के खाते में पूर्व में 97,600 की ठगी की धनराशि वापसकी जा चुकी है। इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी साइबर सैल चंपावत मनीष खत्री, विवेचक उपनिरीक्षक ललित पांडेय, कांस्टेबल संजय कुमार, महिला कांस्टेबल ममता अधिकारी, गिरीश भट्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed