फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Notice issued to five

आग से बचाव के इंतजाम नहीं, पांच को नोटिस जारी किए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to five
लोहाघाट में फायर सेफ्टी उपकरणों का जायजा लेते एफएसओ चंदन राम। - फोटो : LOHAGHAT
फायर सर्विस टीम ने नगर के कई स्कूलों, अस्पतालों और दुकानों में अग्नि सुरक्षा के लिए किए गए इंतजाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एक फर्नीचर हाउस, आटा व मसाला चक्की सहित पांच दुकान स्वामियों की ओर से आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए इंतजाम नहीं किए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन

फायर सर्विस अधिकारी चंदन राम के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने नगर के संवेदनशील स्थानों पर फायर रिस्क निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्कूलों, अस्पतालों और कई बैंकों की शाखाओं में अग्निशमन यंत्र कार्यशील स्थिति में पाए गए।
विज्ञापन

बताया गया कि इन सभी दुकान स्वामियों को कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद वे फायर सेफ्टी उपकरण लगाने में हीलाहवाली कर रहे हैं। एफएसओ ने बताया कि अग्निशमन उपकरण लगाने में हीलाहवाली करने वालों की सूची डीएम और एसपी को भेजी जाएगी। निरीक्षण में एफएसओ के साथ फायरमैन भूपेंद्र सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed