{"_id":"699f317b9f0fad28e0093d69","slug":"notary-posts-vacant-in-tehsil-champawat-apply-by-march-30-champawat-news-c-229-1-shld1026-136065-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: तहसील चंपावत में नोटरी पद खाली 30 मार्च तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: तहसील चंपावत में नोटरी पद खाली 30 मार्च तक करें आवेदन
Wed, 25 Feb 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। तहसील में नोटरी के रिक्त एक पद पर नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला जज अनुज कुमार संगल ने बताया कि इच्छुक अधिवक्ता और उपयुक्त व्यक्ति, जो तहसील में निवास करते हों और वहीं विधिक व्यवसाय कर रहे हों, आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को नोटरी नियमावली के तहत तय सभी मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आवेदन पत्र 30 मार्च तक प्रशासनिक कार्यालय, जजशिप में जमा करा सकते हैं। तय तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन