फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   NOTA stood third in Champawat

Champawat News: चंपावत में तीसरे नंबर पर रहा नोटा

Tue, 04 Jun 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 04 Jun 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
NOTA stood third in Champawat
चंपावत। लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट के चंपावत जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा नोटा तीसरे स्थान पर रहा। संसदीय सीट पर आठ प्रत्याशी होने के बाद भी केवल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ही हजार का आंकड़ा पार कर पाए। दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर नोटा रहा।
विज्ञापन

मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी चंपावत और लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से बढ़त बनाते रहे। चंपावत में छठे चरण में कांग्रेस ने पहली बार हजार का आंकड़ा छूने में कामयाबी हासिल की। वहीं लोहाघाट विधानसभा सीट में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को दसवें चरण में हजार का आंकड़ा छूने का मौका मिला। यहां कांग्रेस को भाजपा के 4642 के मुकाबले 1519 वोट मिले। लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 36,663 और कांग्रेस को महज 10,819 वोट मिले। लोहाघाट विधानसभा 1349 वोट नोटा को पड़े। इसी प्रकार चंपावत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को 39,534 और कांग्रेस को 13,270 वोट मिले। चंपावत में तीसरे स्थान पर रहे नोटा पर 1204 वोट पड़े। वहीं लोहाघाट विस क्षेत्र में 1349 मतदाताओं ने नोटा दबाया। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा ने शुरुआती चरण से बनाई अजेय बढ़त
चंपावत। लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों विधानसभा सीटों में भाजपा ने शुरुआती चरण से ही अपनी बढ़त बनाई। भाजपा ने अपनी बढ़त लगातार अंतिम चरण तक बनाए रखी। इस कारण चंपावत जिले से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को 51 हजार से अधिक वोटों की बढ़त मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed