{"_id":"574749314f1c1b3207690ae7","slug":"nomination-of-three-tier-panchayat-elections-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नामांकन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के नामांकन आज से
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 27 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्यों के खाली पदों के लिए उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। लोहाघाट ब्लॉक के खूनाबोरा गांव में अनारक्षित प्रधान पद के लिए उपचुनाव होना है, जबकि डुमडाई के वार्ड नंबर चार, मझेड़ा के वार्ड नंबर चार अनारक्षित, कोट के वार्ड नंबर पांच, मंगोली के वार्ड नंबर सात अनुसूचित जाति महिला के खाली वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
खूनाबोरा के ग्राम प्रधान महेश बोहरा का चयन सहकारिता विभाग में सचिव पद पर होने पर उन्होंने एक माह पहले ही ग्राम प्रधान पद से डीपीआरओ को इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद खाली हो गया है। रिटर्निंग ऑफिसर अरुण रौंसाली के अनुसार इन खाली पदों के लिए 27 से 31 मई तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
30, 31 मई को 10 से पांच बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच, दो जून को 10 से एक बजे तक नाम वापसी, तीन जून को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 10 जून को सुबह आठ से शाम पांच बजे मतदान होगा। 13 जून को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन